Languriya le chal maa ke dwar (लांगुरिया ले चल माँ के द्वार)

लांगुरिया ले चल माँ के द्वार
जहाँ विराजे शेरावाली
कर सोलह श्रृंगार लांगुरिया ले चल माँ के द्वार…

माथे मैया के टीका सोहे
बिन्दिया का रंग लाल लांगुरिया ले चल माँ के द्वार……जहाँ विराजे शेरावाली….

नाक मैया के नथली सोहे
गजरे का रंग लाल लांगुरिया ले चल माँ के द्वार
जहाँ विराजे शेरावाली….

कान मैया के कुण्डल सोहे
माला का रंग लाल लांगुरिया ले चल माँ के द्वार.जहाँ विराजे शेरावाली……

हाथ मैया कंगना सोहे.
मेंहदी का रंग लाल लांगुरिया ले चल माँ के द्वार.जहाँ विराजे शेरावाली…..

पैर मैया के पायल सोहे
महावर का रंग लाल लांगुरिया ले चल माँ के द्वार.जहाँ विराजे शेरावाली…..

अंग मैया के साड़ी सोहे.चुनरी का रंग लाल लांगुरिया ले चल माँ के द्वार.जहाँ विराजे शेरावाली….

Comments

Related Posts