भोले बाबा की आई बारात चलो री सखी देखन चलें
शिव शंकर की आई बारात चलो री सखी देखन चलें
भोले के सिर पे मुकुट ना सेहरा
वो तो सिर पे जटा सजाए
चलो री सखी…शिव शंकर की….
भोले के माथे पे चंदन ना टीका
वो तो माथे पे चंदा सजाए
चलो री सखी….
भोले के कानो में कुंडल ना बाली
वो तो कानो में बिछु सजाए
चलो री सखी….
भोले के हाथो में अंगूठी ना गहने
वो तो हाथो में डमरू सजाए
चलो री सखी….
भोले के पैरो में जूते ना खड़ाऊ
वो तो नंदी पे होके सवार
चलो री सखी….

Comments