चढ़ गई हल्दी बंध गए कंगना भोले चले हैं गोरा के अंगना……
हल्दी चढ़ाने ब्राह्मणी आई ब्राह्मणी आई संग में ब्रह्मा जी को लाई
आज बनेंगे भोले गोरा के सजना भोले चले हैं….
हल्दी चढ़ाने लक्ष्मी जी आई लक्ष्मी जी आई संग में विष्णु को लाई नारद को भाए कोई और रंग ना भोले चले हैं….
राम के संग सीता मैया भी आई लखन को अपने संग में लाई सीता जी बोली शिव को करो तंग ना भोले चले हैं……
हल्दी चढ़ाने रुक्मणी जी आई साथ में आए कृष्ण कन्हैया मुरली बजाई भोले नाचे अंगना भोले चले हैं…..

Comments