kashi wale se milna bada jaruri (ओ काशी वाले से मिलना बड़ा जरूरी)

ओ काशी वाले से मिलना बड़ा जरूरी..

ओ डमरू, वाले से, मिलना, बड़ा जरूरी

मिलना बड़ा जरूरी ओ भोले,

मिलना बड़ा जरूरी

ओ काशी, वाले से, मिलना, बड़ा…

जो मैं, होती, पवन बंसती, झोंका बन कर आती 

जो मैं, होती, गंगा यमुना, नित तुमको नहलाती 

बन ना, सकी मैं, गंगा यमुना ॥ये मेरी मज़बूरी,

ओ काशी, वाले से, मिलना, बड़ा…

जो मैं, होती, तेरी पुजारिन, तेरे मंदिर आती 

जो मैं, होती, उज्जैन नगरिया, तेरा दर्शन पाती

बन ना, सकी मैं, उज्जैन नगरिया ॥ये मेरी मज़बूरी,

ओ काशी, वाले से, मिलना, बड़ा…

जो मैं, तेरा, पता जानती, ख़त लिख के भिजवाती 

सब, भक्तों को, संग में ले के, तुमसे मिलने आती

पता, तेरा मेरे, पास नहीं ॥ये मेरी मज़बूरी,

ओ काशी, वाले से, मिलना, बड़ा…

जो मैं, होती, काली बदरिया, छम छम नीर बहाती

गरज़ गरज़ के, बरस बरस के, नित तुम को नहलाती

बन ना, सकी मैं, कारी बदरिया ॥ये मेरी मज़बूरी,

ओ काशी, वाले से, मिलना, बड़ा…

जो मैं, होती, पास तुम्हारे, झूम झूम कर गाती 

हाथ, पकड़ कर, तुमको भोले, मन के भाव सुनाती

मेरी तो, मज़बूरी ये भोले ॥तेरी क्या मज़बूरी

ओ काशी, वाले से, मिलना, बड़ा…

Comments

Related Posts