गीता का सुन लो ज्ञान आज मेरे ग्यारस है (geeta ka sun lo gyan aaj mere gyaras hai)

गीता का सुन लो ज्ञान, आज मेरे ग्यारस है, आज मेरे ग्यारस है….

ग्यारस के दिन सर से मत नहाना, कछुआ को मिलेगा अवतार, आज मेरे …

ग्यारस के दिन दूध मत पीना, नागिन को मिले अवतार, आज मेरे …

ग्यारस के दिन, चावल मत खाना, कीड़े को मिलेगा अवतार, आज मेरे…

ग्यारस के दिन, चुगली मत करना, कुत्तिया का मिलेगा अवतार, आज मेरे …

ग्यारस के दिन खाट पर मत सोना,
अजगर का मिलेगा अवतार, आज मेरे …

ग्यारस के दिन, पति से मत लड़ना,
चंडी का मिलेगा अवतार, आज मेरे …

ग्यारस के दिन, सत्संग करना
तेरा हो जाए बेड़ा पार ,आज मेरे ….

Comments