Maiya teri mahima hai niraali (मैयां तेरी महिमा है निराली)

महिमा है निराली, मैयां तेरी महिमा है निराली …. 

मैया मेरी ऊँचे पहाड़ों पे रहती, तभी तो कहलाती पहाड़ों वाली, मैया तेरी महिमा है निराली ….

मैया तेरे मंदिर मैं ज्योत जलती, तभी तो कहलाती जोतांवाली, मैया तेरी महिमा है निराली ….

मैया मेरी शेर सवारी करती, तभी तो कहलाती

मैया तेरी महिमा है निराली …

मैया मेरी भक्तों पे मेहर करती, तभी तो कहलाती मेहरावली

मैया तेरी महिमा है निराली ….

मैया सब भक्तो की चिंता हरती, तभी तो कहलाती चिंतपूर्णी

मैया तेरी महिमा है निराली ….

मैया तेरे माथे पे लट एक काली, तभी तो कहलाती लाटावाली,

मैया तेरी महिमा है निराली ….

Comments

Related Posts