Sach bolo siya sharmaao mati (सच बोलों सिया सरमाओ मती)

सच बोलों सिया सरमाओ मती…

इन दोनों में कौन हैं तुम्हारे पति…….

जो पीछे चले वे है देवर मेरे, जो आगे चले वे हैं मेरे पति, सच बोलो..

जिनका गोरा बदन वे है देवर मेरे, 

जो है सावर वर्णन वे हैं मेरे पति, सच बोलो सिया….

जो है आसन पर बैठा वे है देवर मेरे, 

जो सिंहासन पर बैठे वे है मेरे पति, सच बोलो सिया…

जो धनुष को देखे वे देवर मेरे, जो धनुष को तोड़े वे

है मेरे पति, सच बोलो सिया… 

जिसने माला बनाई वे देवर मेरे, जिसने माला

पहनाई वें मेरे पति, सच बोलो सिया…

Comments